फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The municipality will mark encroachments using Google Picks.

Roorkee News: गूगल पिक के जरिये पालिका चिह्नित करेगी अतिक्रमण

Fri, 12 Dec 2025 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Fri, 12 Dec 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
The municipality will mark encroachments using Google Picks.
फोटो समाचार
विज्ञापन

- अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से कब्जा करने वालों के खिलाफ हो सकेगी कार्रवाई
अरविंद गोयल
मंगलौर। नगर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण पर लगाम कसने के लिए नगर पालिका अब नई रणनीति अपनाने जा रही है। पालिका प्रशासन औचक निरीक्षण कर पूरे नगर की गूगल पिक तैयार करेगा, जिसके आधार पर दुकानों के बाहर दोबारा कब्जा करने वालों की पहचान की जाएगी। इसके बाद ऐसे दुकानदारों पर चालान के साथ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




हाल ही में पालिका सभागार में जनप्रतिनिधियों, पालिका और तहसील अधिकारियों की बैठक में अतिक्रमण व जाम की समस्या पर चर्चा हुई थी। विधायक की मौजूदगी में नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के कई निर्णय लिए गए। इसी क्रम में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सड़क और नालों पर रखे सामान हटाए जा रहे हैं और चालान भी किए जा रहे हैं। लेकिन अभियान रुकते ही दोबारा अतिक्रमण करने की शिकायतें बढ़ने पर पालिका ने यह खास रणनीति तैयार की है। ईओ नगर पालिका मंगलौर उत्तम सिंह नेगी के अनुसार, गूगल पिक के आधार पर अतिक्रमण चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आगे अतिरिक्त वैधानिक कदम भी उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed