फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The MLA encouraged the soldiers by showering flowers

विधायक ने पुष्प वर्षा कर जवानों का किया उत्साहवर्धन

Fri, 24 Apr 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
The MLA encouraged the soldiers by showering flowers
झबरेड़ा में रेपिड एक्शन फोर्स व पुलिस कर्मियों का फूलों से स्वागत करते विधायक देशराज कर्णवाल व अ - फोटो : ROORKEE
थाना पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान विधायक देशराज कर्णवाल और आम लोगों ने पुष्प वर्षा कर जवानों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शुक्रवार को पुलिस और आरएफ के जवानों ने मेन बाजार, पुराना बाजार, छावनी मोहल्ला, चौधरीयान मोहल्ला, तेलियान मोहल्ला और विद्युत सब स्टेशन से होते हुए इकबालपुर मार्ग तक फ्लैग मार्च किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने ताली बजाकर और फूल बरसाकर जवानों की हौसलाफजाई की। विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि पुलिस कोरोना की जंग में अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रही है। इसलिए उनका उत्साहवर्धन करना जरूरी है। रैपिड एक्शन फोर्स के सीओ अजय बिष्ट ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य यह है कि लोग लॉकडाउन का पालन करें और शारीरिक दूर बनाए रखें। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप घरों में सुरक्षित रहें और पुलिस आपके सहयोग के लिए बाहर तैनात है। इस मौके पर झबरेड़ा थाना अध्यक्ष रविंद्र शाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम गोयल, विपिन गर्ग, डॉ. सुरेश चौधरी, सतेंद्र मित्तल, दीपक सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed