फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The miscreants entered the house, opened fire on the neighbor for making noise

घर में घुस बदमाश, शोर मचाने पड़ोसी पर झोंका फायर

Tue, 16 Nov 2021 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
The miscreants entered the house, opened fire on the neighbor for making noise
मंगलौर में चोरी करने आए बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के बाद दरवाजे पर बने छर्रों के निशान। - फोटो : ROORKEE
बंद पड़े मकान में घुसे बदमाशों की भनक लगने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया, जिससे वे बाल-बाल बच गए। इस बीच बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए। लोगों को जागता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। उधर, मकान मालिक को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कायस्थान निवासी प्रदीप कुमार शर्मा सात नवंबर को अपनी पुत्रवधू मीना की डिलीवरी कराने के लिए चंडीगढ़ अस्पताल में गए थे। सोमवार की देर रात उनके बंद पड़े मकान में बदमाश घुस गए और सामान चोरी करना शुरू कर दिया। इस बीच उनके पड़ोसी तरुण कुमार शर्मा रात में शादी समारोह में शामिल होकर घर पहुंचे। उन्होंने प्रदीप कुमार शर्मा के मकान का ताला टूटा देखा और किसी अनहोनी होने का शक हुआ। वह मकान के अंदर गए तो तीन-चार बदमाश घर से सामान समेट रहे थे। बदमाशों को देखकर उन्होंने घर से बाहर निकलकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर उनकी पत्नी बीना और दोनों बेटे वंश व अंश भी घर से बाहर आ गए। इस बीच बदमाशों ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया, जिससे वे बाल बाल बचे। वे जान बचाने के लिए अपने घर में घुस गए। वहीं, शोर सुनकर आसपास के लोग भी जा गए। लोगों को जागता देख बदमाश हवा में फायर करते हुए फरार हो गए। इस बीच पता चला कि बदमाशों ने अन्य पड़ोसियों के घरों की दीवारों पर भी फायरिंग की थी, जिसके निशान दीवार में मिले। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मामले में प्रदीप कुमार शर्मा की ओर से तहरीर दी गई है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। वहीं, मकान स्वामी के चंडीगढ़ में होने के कारण चोरी हुए सामान का अनुमान नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed