फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The main road connecting 12 villages has been in bad shape for eight years

एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग आठ साल से बदहाल

Wed, 30 Mar 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
The main road connecting 12 villages has been in bad shape for eight years
सुल्तानपुर में क्षतिग्रस्त निहेंदपुर सुठारी से बाक्करपुर जाने वाला मार्ग। - फोटो : ROORKEE
बाकरपुर गांव के मुख्य मार्ग के साथ-साथ 12 से अधिक गांव को जोड़ने वाला मार्ग 8 वर्षों से क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों से भी मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर क्षेत्र के निहेंदपुर सुठारी गांव से होते हुए बाकरपुर गांव जाने वाले मुख्य मार्ग की दूरी करीब 4 किलोमीटर है। यह मार्ग खानपुर-ब्रह्मपुर, कंकरखाता, भिक्कमपुर, फतवा, रामपुर रायघटी, निरंजनपुर समेत एक दर्जन गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग है। ये मार्ग8 वर्षों से क्षतिग्रस्त हालत में है। ग्रामीण समय सिंह, पंकज कुमार, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, सोमपल, संजय कुमार, जय सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा है। वे जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से लगातार इसे ठीक कराने की मांग करते चले आ रहे हैं लेकिन ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं लोक निर्माण विभाग के जेई रविंद्र कुमार का कहना है कि नवंबर-दिसंबर के महीने में निहेंदपुर सुठारी से बाक्करपुर गांव जाने वाले मार्ग पर पत्थर डलवाकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया था। ग्रामीणों के विरोध करने पर उच्च अधिकारियों को जानकारी देते हुए सड़क निर्माण कार्य बंद करा दिया गया था। अब स्वीकृति मिलने पर निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed