फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The maid steals the councilor's daughter's chain

पार्षद की बेटी नौकरानी ने चोरी की सोने की चेन

Tue, 06 Apr 2021 11:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The maid steals the councilor's daughter's chain
पार्षद की बेटी की सोने की चेन नौकरानी ने चोरी कर ली। पुलिस ने नौकरानी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चेन एक ज्वेलर्स को बेचने की बात कही। ज्वेलर्स को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पार्षद बेबी खन्ना ने बताया कि बेटी के घर में रखी सोने की चेन दिसंबर में गायब हो गई थी। शक के आधार पर नौकरानी से पूछताछ की गई, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया था। घर में छानबीन में पता चला कि एक नहीं बल्कि दो सोने की चेन चोरी हुई थीं। नौकरानी पर शक जताते हुए मंगलवार को पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सिविल लाइंस स्थित एक ज्वेलर्स को चेन बेचने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने ज्वेलर्स को भी हिरासत में लिया है। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि पार्षद का आरोप है कि नौकरानी ने दो चेन चोरी की हैं। नौकरानी एक चेन चोरी की बात कह रही है। मामले में नौकरानी और ज्वेलर्स से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जिसकी की थी सिफारिश, उसी ने की चोरी
पार्षद के घर जो नौकरानी काम करती है, उसने करीब 15 दिन पूर्व भी एक ज्वेलर्स के घर से करीब पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए थे। हैरत की बात यह है कि नौकरानी ने यह जेवर भी उसी ज्वलेर्स को बेचे थे, जिसे उसने पार्षद के घर से सोने की चेन बेची है। ज्वेलर्स के घर चोरी करने के मामले में पार्षद ने नौकरानी की सिफारिश कर समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर ज्वेलर्स पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई
पार्षद के घर से चोरी सोने की चेन खरीदने वाले ज्वेलर्स ने 15 दिन पूर्व भी दूसरे ज्वेलर्स के घर से चोरी ज्वेलरी भी खरीदी थी। साथ ही उसके पास से चोरी के जेवर बरामद हुए थे। उस दौरान भी ज्वेलर्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। मामला रफा-दफा कर दिया गया था। अब एक बार फिर ज्वेलर्स ने चोरी की चेन खरीदने की बात स्वीकारी है। फिर भी इस मामले में ज्वेलर्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर ही कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed