फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The lovers who fled from Saharanpur consumed poison in Roorkee, the woman died

Roorkee News: सहारनपुर से फरार प्रेमी युगल ने रुड़की में खाया जहर, महिला की मौत

Fri, 20 Dec 2024 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The lovers who fled from Saharanpur consumed poison in Roorkee, the woman died

विज्ञापन




युवक को हायर सेंटर ले जाया गया, अस्पताल के बाहर भिड़े दोनों के परिजन



16 दिसंबर को घर से फरार हुए थे दोनों, जहर खाने वाला युवक भी है शादीशुदा

सहारनपुर से फरार प्रेमी युगल ने रुड़की पहुंचकर जहर खा लिया। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के परिजन उसे हायर सेंटर ले गए। वहीं, इस दौरान दोनों के परिजन अस्पताल के बाहर ही भिड़ गए और हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



सहारनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी शादीशुदा युवक के गांव की एक महिला से प्रेम संबंध थे। 16 दिसंबर की सुबह दोनों घर से फरार हो गए थे। दोनों के परिजनों को इसका पता चला तो तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि इस बीच महिला ने अपने घर पर कॉल कर बताया कि वह युवक के साथ चंडीगढ़ आई हुई है। इस पर परिजनों ने युवक के साथ फरार होने पर फटकार लगाई और समाज में बदनाम करने की बात कही। महिला ने कुछ देर बात करने के बाद काॅल काट दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर महिला ने परिजनों को कॉल कर बताया कि वह दोनों रुड़की में हैं। साथ ही दोनों ने जहर खा लिया है। इसपर परिजनों ने महिला को अस्पताल में जाकर उपचार कराने की बात कही। इस पर दोनों सिविल अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां पर उन्हें एक महिला और दो लोग मिले। तीनों उन्हें जेल के पास एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां पर महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, कुछ देर बाद युवक और महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। महिला की मौत होने पर परिजनों का युवक के परिजनों से विवाद हो गया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं, युवक के परिजन उसे हायर सेंटर ले गए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामला सहारनपुर क्षेत्र का है। वहां की पुलिस से महिला के परिजनों ने शिकायत की थी। परिजन स्थानीय स्तर पर भी शिकायत करते हैं तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed