फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The joint team of Bijnor and Haridwar administration did the measurement

बिजनौर और हरिद्वार प्रशासन की संयुक्त टीम ने की पैमाइश

Mon, 27 Jun 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
The joint team of Bijnor and Haridwar administration did the measurement
दोनों राज्यों की संयुक्त टीम ने यूपी की सीमा से सटी विवादित भूमि की पैमाइश की। अब रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। बता दें कि यहां हजारों बीघा जमीन के स्वामित्व को लेकर कई बार यूपी और उत्तराखंड के लोगों के बीच संघर्ष हो चुका है।
विज्ञापन

खानपुर क्षेत्र के बादशाहपुर और बिजनौर के हिम्मतपुर बेला व रामसहायवाला गांव की सीमा सटी हुई है। लगभग डेढ़ हजार बीघा भूमि को लेकर दोनों राज्यों के किसानों के बीच विवाद चला आ रहा है। दोनों तहसील के अधिकारी इसे सरकारी भूमि बता रहे हैं जबकि स्थानीय किसान जमीन पर अपना दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कई माह पूर्व जिलाधिकारी हरिद्वार और बिजनौर के जिलाधिकारी के बीच हुई वार्ता में संयुक्त पैमाइश कर मामले का हल निकालने की बात कही गई थी। इसके बाद हरिद्वार की लक्सर तहसील और बिजनौर जनपद की नजीबाबाद तहसील की टीमें यहां संयुक्त पैमाइश के लिए पहुंची थी। उस वक्त पुराने नक्शे नहीं होने के कारण पैमाइश नहीं हो सकी थी। इसके बाद दोनों राज्यों के अधिकारियों के निर्देश पर बालावाली पुलिस चौकी में दोनों तहसील के अधिकारियों की बैठक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नक्शों का मिलान किया गया था। इसके बाद दोनों ओर के अधिकारियों की ओर से मौके पर संयुक्त पैमाइश कराने की बात कही गई थी। पहले नक्शों का मिलान नहीं होने और इसके बाद विधानसभा चुनाव संबंधी कार्यों के चलते पैमाइश नहीं हो सकी थी। शनिवार को दोनों राज्यों की टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों टीमों ने मौके पर जांच की। लक्सर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि दोनों प्रदेशों के दोनों जिलों की वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed