{"_id":"620525aadbd3dc3ca626e90c","slug":"the-governments-of-the-country-and-the-state-have-developed-the-capitalists-mayawati-roorkee-news-drn4037610155","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश और प्रदेश की सरकारों ने किया पूंजीपतियों का विकास: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश और प्रदेश की सरकारों ने किया पूंजीपतियों का विकास: मायावती
विज्ञापन
रुड़की हरिद्वार रोड स्थित कोर कालेज परिसर में आयोजित बसपा की चुनावी जनसभा के दौरान पार्टी की राष?
- फोटो : ROORKEE
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश और प्रदेश में केवल पूंजीपतियों का विकास हुआ। अनुसूचित जाति, आदिवासियों, मुस्लिमों, अल्पसंख्यकों, गरीबों, मजदूरों, किसान, पिछड़े वर्ग और व्यापारियों का उत्थान नहीं हुआ। प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण लागू नहीं किया गया। बसपा की चार बार की सरकार में अन्य पिछड़ों और अनुसूचित जाति के लोगों को जातीय शोषण से निजात दिलाई गई। उत्तराखंड में हालात बेहद खराब हैं और हर स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ा है। बसपा की सरकार आई तो जनहित की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा और रोजी-रोटी के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार रोड स्थित कोर कॉलेज के प्रांगण में जिले की 11 विधानसभाओं क्षेत्रों की चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अपने शासनकाल में गरीबों, मजदूरों, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए किए गए कार्यों की याद दिलाते हुए उत्तराखंड में बसपा की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके चार बार के शासन में एक बार भी हिंदू-मुस्लिम दंगा नहीं हुआ। विकट परिस्थितियों में भी कभी दंगे नहीं होने दिए। बसपा के शासन में कानून व्यवस्था को जनता कभी भुला नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि प्राइवेट सेक्टर में बड़ी संख्या में लोग काम करते हैं लेकिन सरकारों ने प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण लागू नहीं किया। अन्य पिछड़े वर्ग को बसपा ने ही वीपी सिंह सरकार में आरक्षण की सुविधाएं लागू कराई थी।
उन्होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में हालात बेहद खराब हैं। केंद्र सरकार की सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में भी इसका खुलासा हुआ है। किसान परेशान हैं। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकारों की जातिवादी, पूंजीवादी, संकीर्ण मानसिकता आधारित गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। विरोधी सरकारें धन्ना सेठों की मदद से सत्ता पर काबिज हैं। गलत आर्थिक नीतियों ने गरीबी और बेरोजगारी को चरम पर पहुंचा दिया है। उन्होंने यूपी शासन की याद दिलाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में गांवों के उत्थान के लिए डॉ. आंबेडकर विकास योजना के तहत सड़क, बिजली, पानी मुहैया कराया गया। शहरों की उपेक्षित बस्तियों को विकसित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहली बार हरिद्वार और पर्वतीय क्षेत्रों में खाली पड़ी भूमि को भूमिहीन गरीब लोगों को निशुल्क आवंटित किया। बसपा ने गरीब और बेरोजगारों को स्थायी रोजगार दिया है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में सत्ता में आए तो जनहित की समस्याओं का स्थायी निराकरण किया जाएगा और रोजी-रोटी के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बसपा चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं करती है क्योंकि बसपा कहने में नहीं करने में अधिक विश्वास रखती है। उन्होंने बसपा के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस मौके पर यूपी और उत्तराखंड बसपा प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन, नरेश गौतम, प्रत्याशी शीशपाल सिंह, शहजाद खान, सुबोध राकेश, रविंद्र पनियाला, आदित्य बृजवाल, सरवत करीम अंसारी, सुरेंद्र सैनी आदि मौजूद थे।