फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The government gave orders to PWD on the demand for construction of culvert.

Roorkee News: पुलिया निर्माण की मांग पर शासन ने लोनिवि को दिए आदेश

Sun, 16 Nov 2025 06:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
The government gave orders to PWD on the demand for construction of culvert.
लक्सर। भुरनी खतीरपुर ग्राम सभा में ईदगाह की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए शासन ने लोनिवि को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ग्राम सभा की उप ग्राम प्रधान ने पिछले दिनों इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

भुरनी खतीरपुर ग्राम सभा की उप प्रधान जूली खान ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया था कि ग्राम सभा के तहत आने वाले नरोजपुर गांव में कब्रिस्तान से मेन मार्ग से होते हुए ईदगाह की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिया का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन और किसानों को खेत से गन्ना लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की थी। उप प्रधान के प्रतिनिधि मौफीक खान ने बताया कि पत्र पर मुख्यमंत्री के सचिव ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को कार्रवाई के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed