{"_id":"665a2b6684b42a71070aceb4","slug":"the-girl-student-left-school-due-to-fear-of-the-young-man-roorkee-news-c-5-1-drn1030-425575-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: युवकों की हरकतों से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छाेड़ा, घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: युवकों की हरकतों से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छाेड़ा, घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला
Sat, 01 Jun 2024 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:46 PM IST
सार
युवकों की हरकतों से परेशान छात्रा दो माह से स्कूल नहीं जा रही थी। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
युवकों की हरकतों से परेशान होकर एक छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। आरोप है कि युवकों ने घर में घुसकर छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर छात्रा और उसके परिवार से मारपीट कर दी। पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंगलौर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन कस्बे के एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। आरोप है कि स्कूल आते-जाते उसे एक युवक लगातार परेशान कर रहा था। साथ ही बहन पर मोबाइल पर बात करने का दबाव बना रहा था। इसके चलते करीब दो माह पूर्व उसकी बहन ने स्कूल जाना छोड़ दिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि 17 मई की रात वह घर में सो रही थी। इस बीच युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर दी। इस बीच लोगों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने बदनामी के डर से आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि 29 मई की शाम छात्रा और उसकी मां घर में बैठे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश...पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी
इस बीच आरोपी युवक अपने तीन साथियों के साथ घर में घुस आया और डंडों व तलवार से हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अहसान, नूर और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।