फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The girl is adamant on marrying the young man

Roorkee News: युवक के साथ शादी की जिद पर अड़ी युवती

Wed, 25 Feb 2026 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The girl is adamant on marrying the young man
प्रेम-प्रसंग में एक युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवक के परिजनों के शादी से इन्कार करने पर युवती कोतवाली पहुंच गई। यहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता में शादी के लिए सहमति बनने पर परिजन दोनों को साथ लेकर रवाना हो गए। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती और निकट के ही दूसरे गांव युवक के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। बताया गया कि लड़की हाल ही में बालिग हुई है। गत दिवस युवती युवक के घर पहुंच गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवक के परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद वह कोतवाली पहुंच गई। बाद में युवक और युवती के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में उनके बीच युवक और युवती की शादी पर रजामंदी बन गई। इसके बाद दोनों पक्ष लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed