फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The firearm used in the murder was recovered on the spot of the accused

हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद

Thu, 07 Oct 2021 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
The firearm used in the murder was recovered on the spot of the accused
र्अइंट भट्ठा मालिक की हत्या के मामले में एक आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आठ घंटे की रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की। इसके बाद आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

करीब तीन महीने पहले मुजफ्फरनगर निवासी ईंट भट्ठा मालिक अजय मलिक की मंगलौर के कुमराड़ा गांव में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के बहनोई प्रवीण सालार की तहरीर के आधार पर एक नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस की जांच में सात आरोपियों के नाम भी हत्या की साजिश रचने में सामने आए थे। उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है। हत्या के मुख्य आरोपी अंशुल ने 25 सितंबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की आठ घंटे रिमांड लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसे घटनास्थल ग्राम कुमराड़ा र्में इंट भट्ठे के पास से एक खेत में ले जाया गया। यहां पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद किया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि अंशुल निवासी ग्राम सढ़ौला माजरा मंगलौर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाकर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed