फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The farmers' problem will be solved with priority: Yatishwaranand

किसानों की समस्या का प्राथमिकता से होगा समाधान : यतीश्वरानंद

Thu, 08 Apr 2021 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
The farmers' problem will be solved with priority: Yatishwaranand
झबरेड़ा क्षेत्र के मानकपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गन्ना विकास राज्यमंत्री यतीश्वर? - फोटो : ROORKEE
गन्ना राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। जल्द ही किसानों के बकाया गन्ना भुगतान दिलवाया जाएगा। अगर किसी अधिकारी ने किसानों को बेवजह से परेशान किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

झबरेड़ा के मानकपुर आदमपुर गांव में बृहस्पतिवार को गन्ना राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान गन्ना मंत्री ने कहा कि ढाई महीने के अंदर किसानों के बकाया भुगतान की समस्या हल की जाएगी। सरकार किसानों के साथ है और किसी भी प्रकार की समस्या किसानों को नहीं होने दी जाएगी। जो अधिकारी किसानों की समस्या नहीं सुनेंगे, ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व राज्यमंत्री डॉ. रामपाल ने कहा कि 2022 में भाजपा रिकार्ड मतों से परचम लहराएगी। कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा के मंत्री व पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों की समस्या सुनकर समाधान कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामपाल व अनीश गौड़ ने किया। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा केप्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि, जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, सुदेश चौधरी, राजकुमार कसाना, चंदन सिंह, डॉ. प्रदीप, मनीष चौहान, राजवीर पंवार, अर्जुन मुखिया, मनोज कुमार, जमीर हसन, देवेंद्र अग्रवाल, पवन तोमर, अमन त्यागी, धर्मपाल, तेजपाल मौजूद रहे। इसके अलावा गन्ना मंत्री ने इकबालपुर, बेहड़की, बिंडु खड़क गांव में भी किसानों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed