फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The fan and cooler market remained subdued even in April, with traders troubled by the weather

Roorkee News: अप्रैल में भी ठंडा पड़ा पंखा-कूलर बाजार, मौसम की मार से व्यापारी परेशान

Sun, 05 Apr 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 05 Apr 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
The fan and cooler market remained subdued even in April, with traders troubled by the weather
सिविल लाइंस बाजार में ग्राहक के इंतजार में बैठा दुकानदार।संवाद
मौसम के उतार-चढ़ाव से खरीदारी पर ब्रेक, दुकानदार मायूस
विज्ञापन

रुड़की। अप्रैल की शुरुआत के बावजूद पंखों, कूलरों और एसी का बाजार इस बार ठंडा पड़ा हुआ है। मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने दुकानदारों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। जहां हर साल इस समय तक बाजार में खरीदारों की भीड़ नजर आती थी, वहीं इस बार दुकानों पर ग्राहक कम दिख रहे हैं। बाजार में कूलर तीन हजार से लेकर साढ़े दस हजार रुपये तक, जबकि पंखे एक हजार से पांच हजार रुपये तक बिक रहे हैं। इसके बावजूद बिक्री में खास तेजी नहीं आई है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कभी ठंडा तो कभी अचानक गर्म मौसम होने से लोग खरीदारी का फैसला टाल रहे हैं। सिविल लाइंस बाजार के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी दीपक मेहंदीरत्ता ने बताया कि पिछले साल अप्रैल तक अच्छी बिक्री हो चुकी थी लेकिन इस बार मौसम की अनिश्चितता ने कारोबार को प्रभावित किया है। दुकानों में स्टॉक भरा पड़ा है लेकिन ग्राहक नहीं आ रहे जिससे नुकसान की आशंका बढ़ रही है। वहीं, ग्राहक ओम कुमार का कहना है कि अभी गर्मी इतनी नहीं है कि कूलर खरीदा जाए, इसलिए उन्होंने खरीदारी टाल रखी है। ग्राहक नेहा शर्मा ने बताया कि मौसम स्थिर होने के बाद ही वे कूलर या पंखा खरीदेंगी। उन्होंने कहा कि घर में छोटे बच्चे होने के कारण अभी रात में पंखा भी नहीं चला रहे हैं। कुल मिलाकर, मौसम की बेरुखी ने इस बार पंखा और कूलर बाजार को प्रभावित किया है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ बाजार में फिर से रौनक लौटेगी।
विज्ञापन


70 प्रतिशत काम में गिरावट
रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में 300 से ज्यादा पंखे और कूलर की दुकानें है। जहां इस बार अप्रैल में ग्राहक नदारद है। इस वक्त दुकानों पर 20 प्रतिशत सेल्स भी नहीं है, जबकि पिछले साल इन दिनों दुकानों पर 70 प्रतिशत की खरीदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed