फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The family was having Iftar, when thieves stole cash and jewellery

Roorkee News: परिवार कर रहा था इफ्तारी, चोराें ने उड़ाए नकदी व गहने

Wed, 18 Mar 2026 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The family was having Iftar, when thieves stole cash and jewellery
कस्बे के मोहल्ला टोली में चोरी की घटना सामने आई है। चोर ने एक घर से दो लाख के जेवरात और रकम पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब पूरा परिवार घर की ऊपरी मंजिल पर रोजा इफ्तार कर रहा था।
विज्ञापन




साहिल ने तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे वह अपने परिवार के साथ इफ्तार के लिए घर की दूसरी मंजिल पर गए थे। उन्होंने नीचे के मकान का दरवाजा बंद कर दिया था। इफ्तार के बाद जब वे नीचे आए तो देखा कि कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित के अनुसार, अलमारी के लॉकर में दो लाख नकद और सोने के जेवर साफ हैं। साहिल ने बताया कि जब उन्होंने पड़ोस में स्थित सीएससी सेंटर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें एक संदिग्ध फोन पर बात करते हुए भागता दिखा दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed