फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The family of the deceased farmer did not file a complaint, investigation is ongoing

Roorkee News: मृत किसान के परिवार ने नहीं दी तहरीर, चल रही जांच

Thu, 30 Nov 2023 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The family of the deceased farmer did not file a complaint, investigation is ongoing
I
विज्ञापन

IIबुधवार सुबह ट्रैक्टर के नीचे मिला था शव, हत्या की जताई थी आशंका
I
I
I
खेत में ट्रैक्टर के पहिये के नीचे लहूलुहान हालत में मिले किसान के शव के मामले में परिजनों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर पर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और परिजनों से जानकारी ले रही है।
I
Iमंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव निवासी पोपिंदर (45) बुधवार सुबह खेत में गन्ने की कटाई करने गए थे। इस दौरान पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर सुना था और वह मौके पर पहुंचे थे। वहां पोपिंदर का शव ट्रैक्टर के पहिये के नीचे लहूलुहान हालत में मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि जब वह मौके पर पहुंचे थे तब एक व्यक्ति खेत से भागता दिखाई दिया था।
विज्ञापन

I
I
I
Iउन्होंने उसका पीछा किया तो वह गन्ने के खेत में गायब हो गया था। वहीं, परिजनों ने भी हत्या का आरोप लगाया था जबकि पुलिस ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर किसान की मौत होने की आशंका जता रही थी। साथ ही हत्या और हादसा दोनों बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी थी जबकि फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iउधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में अब तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से ही कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed