फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The elephant took the lives of rural

हाथी ने ली ग्रामीण की जान

Wed, 15 Feb 2017 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बुग्गावाला (रुड़की)
अमर उजाला ब्यूरो बुग्गावाला (रुड़की) Updated Wed, 15 Feb 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
राजाजी पार्क से सटे बंजारेवाला गांव में मंगलवार देर रात खेतों की रखवाली करने गए एक ग्रामीण को हाथी ने मार डाला। दोपहर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो शव खेत में पड़ा मिला। मौके पर हाथी के उत्पात के निशान पाए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बंजारेवाला निवासी जमील (45) पुत्र फूला मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार रात वह राजाजी पार्क से सटे एक  ग्रामीण के खेत की रखवाली करने गया हुआ था। बताया जा रहा है इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। दोपहर बाद किसी ग्रामीण ने जमील का शव खेत में पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। उसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ और जांच पड़ताल में पता चला कि हाथी के हमले में जमील की जान गई है। इससे मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ भड़क गई। इन्होंने वन विभाग और राजाजी प्रशासन पर ग्रामीणों की सुरक्षा में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। साथ ही मुआवजे की मांग उठाई। शाम को पहुंची वन विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों को मुआवजे का भरोसा दिलाया। उसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


पार्क की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार खतरनाक
करोड़ों रुपये की लागत से राजाजी पार्क की सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया है, लेकिन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार खतरनाक साबित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है आए दिन जंगली जानवर खेतों और आबादी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बावजूद इसके वन विभाग के अधिकारियों की ओर से सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed