फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The educational certificates of village head of Roorkee

Roorkee News: शैक्षिक प्रमाणपत्र मामले में ग्राम प्रधान को क्लीन चिट

Wed, 23 Aug 2023 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The educational certificates of village head of Roorkee
जांच में सही पाए गए ग्राम प्रधान के सभी प्रमाणपत्र
विज्ञापन




रुड़की ब्लॉक किशनपुर जमालपुर की ग्राम प्रधान के शैक्षिक प्रमाणपत्र जांच में सही पाए गए हैं। जांच के बाद डीपीआरओ की ओर से डीएम एवं सीडीओ को रिपोर्ट भेज दी गई है।



किशनपुर जमालपुर गांव में प्रवीण बानो प्रधान निर्वाचित हुई थीं लेकिन निर्वाचन के बाद गांव निवासी वाजिद ने प्रधान प्रवीन बानो के निर्वाचन को चुनौती देते हुए पंचायती राजमंत्री से शिकायत कर बताया था कि ग्राम प्रधान के शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी हैं। इसपर मंत्री ने जिलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ने प्रमाणपत्रों की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि सभी प्रमाण पत्र सही है। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने डीएम एवं मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद इस प्रकरण को निस्तारित कर दिया गया है। क्लीन चिट मिलने के बाद ग्राम प्रधान प्रवीन बानो ने कहा है कि राजनीतिक द्वेष के चलते उन पर गलत आरोप लगाए गए। इससे उनका मानसिक उत्पीड़न हुआ है। उन्होंने एक अधिकारी पर भी आरोप लगाए हैं। कहा कि इस मामले में जरूरी कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed