फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The e-rickshaw ran away with the ride when the driver

Roorkee News: पांच मिनट के लिए उतरा चालक तो सवारी लेकर भाग गई ई-रिक्शा

Mon, 04 Sep 2023 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The e-rickshaw ran away with the ride when the driver

विज्ञापन
कलियर बस अड्डे का मामला, चालक ने पुलिस को दी तहरीर







ई-रिक्शा चालक थोड़ी देर के लिए उतरकर किसी काम से नीचे गया तो सवार युवक ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया। चालक ने उनका पीछा किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। चालक ने पुलिस को तहरीर दी है।


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर चुंगी निवासी जावेद ई-रिक्शा चलाता है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित कलियर अड्डे से दो युवकों लेकर गंगनहर पटरी की तरफ जा रहा था। कुछ दूर चलकर वह लघुशंका के लिए रुक गया। इस बीच दोनों युवक मौका पाकर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने हाल ही में एक लाख रुपये में ई-रिक्शा खरीदा था। पीड़ित ने पुलिस से रिक्शा की बरामदगी की मांग की। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही ई-रिक्शा चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed