{"_id":"69e231c67d7a53a54402c358","slug":"the-district-magistrate-and-ssp-inspected-the-green-card-center-at-the-narsan-border-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-153884-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नारसन बॉर्डर पर डीएम और एसएसपी ने ग्रीन कार्ड सेंटर व्यवस्था परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नारसन बॉर्डर पर डीएम और एसएसपी ने ग्रीन कार्ड सेंटर व्यवस्था परखी
Fri, 17 Apr 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
एआरटीओ और अन्य कर्मचारियों को दिए व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
नारसन। चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम को हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित नारसन बॉर्डर के ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्रीन कार्ड सेंटर पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत दी कि यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंजीकरण और ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में कोई तकनीकी या प्रशासनिक चूक न हो। साथ ही धूप और गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए पानी, बैठने की व्यवस्था और छाया का उचित प्रबंध रहे। वहीं, एनएचएआई अधिकारियों को हाइवे पर स्ट्रीट लाइट आदि को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीओ (मंगलौर) अभिनय चौधरी, जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, मनोज सुयाल, एआरटीओ (प्रवर्तन) कृष्ण चंद पलड़िया और परिवहन कर अधिकारी केके बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।
एसएसपी बोले जाम मुक्त रहेगा हाईवे
यातायात व्यवस्था के संबंध में एसएसपी ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के दबाव के बावजूद हाइवे पर जाम की स्थिति पैदा नहीं होने दी जाएगी। बॉर्डर पर परिस्थितियों के मुताबिक फोर्स तैनात किया जाएगा। समय-समय पर अधिकारी भी बॉर्डर की गतिविधियों और व्यवस्था पर नजर रखेंगे।