फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The department raided and sealed a stone crusher following a complaint of illegal mining.

Roorkee News: अवैध खनन की शिकायत पर विभाग का स्टोन क्रशर पर छापा, सील

Thu, 25 Sep 2025 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The department raided and sealed a stone crusher following a complaint of illegal mining.
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व और खनन विभाग की टीम ने सुल्तानपुर क्षेत्र के निहेंदपुर सुठारी गांव स्थित एक स्टोन क्रशर पर कार्रवाई के दौरान उसे सील कर दिया गया है। अवैध खनन की यह कार्रवाई ग्रामीण की ओर से जिलाधिकारी की शिकायत पर की गई है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव के पास स्थित ग्राम समाज की भूमि में कुछ लोग जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राॅलियों से रात्रि के समय अवैध खनन कर रहे थे। साथ ही अवैध खनन सामग्री ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में भरकर स्टोन क्रशरों में बिक्री कर रहे थे। ब्रह्मपुर गांव के ग्राम प्रधान सचिन गोयल और ग्रामीणों की ओर से मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। इसके बाद ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की भूमि में हो रहे अवैध खनन करने वालों को मौके पर पहुंचकर रोकना चाहा, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी हरिद्वार से कर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की थी। जिसके चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम लक्सर सौरभ असवाल, जिला खनन अधिकारी काजमी रजा खान के नेतृत्व में टीम ने निहेंदपुर सुठारी गांव स्थित स्टोन क्रशर पर कार्रवाई की। इस दौरान क्रशर में मानकों के विपरीत कार्य किया जा रहा था। जिसके चलते टीम ने क्रशर को सील कर दिया। जिला खनन अधिकारी काजमी रजा खान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सुल्तानपुर क्षेत्र स्थित निहेंदपुर सुठारी गांव के पास स्थित स्टोन क्रशर पर कार्रवाई के दौरान नियम के विपरीत कार्य किए जाने के चलते उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed