फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The dargah of Sabir Pak will shine with the master plan

दरगाह के विकास के लिए तैयार होगा मास्टर प्लान

Wed, 28 Jul 2021 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
The dargah of Sabir Pak will shine with the master plan
अपर सचिव एवं वक्फ बोर्ड के सीईओ डॉ. अहमद इकबाल ने डीएम सी रविशंकर और अन्य अधिकारियों के साथ साबिर पाक की दरगाह का भ्रमण कर यहां होने वाले विकास कार्यों का रोडमैप तैयार किया। उन्होंने निर्माणाधीन मस्जिद, फव्वारा चौक, लंगरखाने आदि का जायजा लिया। इसके बाद दरगाह अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नए सिरे से मास्टर प्लान तैयार कर विकास पर चर्चा की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक फुरकान अहमद ने वक्फ बोर्ड और प्रशासन को पत्र लिखकर कलियर में रुके विकास कार्यों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने की मांग की थी। बुधवार को अपर सचिव एवं वक्फ बोर्ड के सीईओ डॉ. अहमद इकबाल और डीएम सी रविशंकर कलियर पहुंचे। उन्होंने दरगाह क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद हज हाउस सभागार में बैठक कर खंडहर पड़े पुराने लंगरखाने को तोड़कर दरगाह परिसर में शामिल करने और निर्माणाधीन मस्जिद का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने दरगाह क्षेत्र में सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए विधायक हाजी फुरकान अहमद और वक्फ बोर्ड के निरीक्षक मोहम्मद अली से सुझाव मांगे। विधायक ने मस्जिद के रुके निर्माण को चालू कराने, टंकी चौक पर बैरिकेडिंग करने और गरीब बच्चों के लिए दरगाह की ओर से एक स्कूल खोले जाने सहित अन्य प्रस्ताव दिए। डीएम ने कहा कि कलियर शरीफ एक विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां देश-विदेश के जायरीन पहुंचते हैं। इसी लिहाज से वर्ष 2005 में यहां के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया गया था। इस पर अब नए सिरे से काम होगा। इसमें मुख्य रूप से जलनिकासी और सीवरेज प्लान शामिल है। इसके अलावा कलियर में स्ट्रीट लाइट और तालाब के सौंदर्यीकरण आदि पर भी जल्द काम शुरू होगा। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे, सीओ रुड़की विवेक कुमार, एसओ धर्मेंद्र राठी, कार्यवाहक दरगाह प्रबंधक शफीक अहमद, इंतखाब आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
दरगाह के फूलों से बनेगी अगरबत्ती
डीएम सी रविशंकर ने कहा कि दरगाह में आने वाले जायरीन काफी मात्रा में फूल चढ़ाते हैं। दरगाह से निकलने वाले इन फूलों के वेस्ट को ऐसे ही फेंक दिया जाता है। अब दरगाह से निकलने वाले फूलों के वेस्ट से अगरबत्ती बनाई जाएगी। इसके लिए एनजीओ की महिलाओं का सहयोग लिया जाएगा ताकि उन्हें भी रोजगार मिल सके। इसके साथ ही आईआईटी के एक स्टार्टअप का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed