{"_id":"64f38e6815b453cc65082775","slug":"the-couple-was-running-the-business-of-giving-roorkee-news-c-5-1-drn1030-236557-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दंपती चला रहा था भिखारियों को किराए पर ट्राईसाइकिल देने का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दंपती चला रहा था भिखारियों को किराए पर ट्राईसाइकिल देने का धंधा
विज्ञापन
हर एक से रोजाना 80 रुपये की होती थी वसूली, तीन भिखारियों को दे रखी थीं साइकिलें
बाकी दो की पुलिस कर रही तलाश, नेटवर्क चलाने की आशंका
भिखारी महिला की हत्या के मामले मेें गिरफ्तार आरोपी धारा सिंह भिखारियों को किराए पर ट्राईसाइकिल देने का धंधा कर रहा था। आरोपी ने तीन और भिखारियों को किराए पर साइकिल दे रखी थी। उनसे रोजाना 80 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से वसूली की जाती थी। आशंका है कि भिखारियों को किराए पर साइकिलें देने के पीछे एक बड़ा नेटवर्क चल रहा है। पुलिस आरोपी की पूरी कुंडली खंगाल रही है।
शनिवार को पुलिस ने भिखारी महिला की हत्या करने वाले आरोपी धारा सिंह को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी लंढौरा में किराए पर रहकर सब्जी का ठेला लगाता था और भिखारियों को किराए पर ट्राईसाइकिल देता था। आरोपी ने तीन साइकिल हरिद्वार में भिखारियों को किराए पर दे रखी हैं। पुलिस अब इन लोगों को पता लगा रही है जिन्हें ये साइकिलें दी गई हैं।
पुलिस को आशंका है कि भिखारियों को किराए पर ट्राईसाइकिल देकर कारोबार चलाने वाला एक बड़ा नेटवर्क हरिद्वार में संचालित है। आशंका है कि आरोपी धारा सिंह ने कई भिखारियों को ट्राईसाइकिल खरीदकर देने का झांसा देकर रुपये ऐंठ रखे हैं। पुलिस आरोपी के संपर्क में रहने वालों को चिह्नित कर रही है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि धारा सिंह ने तीन ट्राई साइकिल किराए पर भिखारियों को दे रखी हैं। धारा सिंह का पूरा इतिहास पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -