फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The couple complained about prescribing medicines from outside

मेडिकल से दवाइयां लिखने की दंपती ने की शिकायत

Sun, 05 Sep 2021 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The couple complained about prescribing medicines from outside
लक्सर/खानपुर। सेठपुर गांव निवासी दंपती अपने दो साल के बच्चे के लिए दवा लेने लक्सर सीएचसी पहुंचे थे। आरोप है कि डॉक्टर ने कई दवाइयां बाहर से लिख दीं। इस पर दंपती ने सीएचसी प्रभारी से शिकायत की।
विज्ञापन

लक्सर के सेठपुर गांव के रामपाल सिंह की दो वर्षीय बेटी टीना की कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही है। शनिवार को रामपाल अपनी पत्नी संगीता के साथ बेटी को दिखाने लक्सर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे थे। उन्होंने बच्ची दिखाने के लिए पर्ची बनवाने के बाद अस्पताल के एक डॉक्टर को दिखाया। आरोप है कि डॉक्टर ने जांच करने के बाद उनकी पर्ची पर कई दवाइयां बाहर से लाने के लिए लिख दीं। इसके बाद वह दवा लेने सरकारी अस्पताल की डिस्पेंसरी पहुंचे। कर्मचारी ने बताया कि उसमें लिखी दवाइयां बाहर के मेडिकल स्टोर की हैं। बाहर की दवा लिखे होने से नाराज रामपाल सिंह ने सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा से शिकायत की। प्रभारी ने डॉक्टर को फटकार लगाई। बाद में प्रभारी डा. अनिल वर्मा ने बताया कि सीरप अस्पताल की डिस्पेंसरी में नहीं था। फिर टैबलेट देकर बच्ची और माता-पिता को घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed