{"_id":"681cf25d2be790e82e086fb3","slug":"the-condition-of-the-young-man-deteriorated-under-suspicious-circumstances-roorkee-news-c-5-1-drn1027-684928-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
कस्बे की एक कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में अचानक हालत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत चिंताजनक है।
सिसौना गांव के पास स्थित कॉलोनी में एक परिवार किराये का मकान लेकर करीब दो साल से कस्बे में रह रहा है। बृहस्पतिवार सुबह परिवार के एक युवक की अचानक हालत बिगड़ गई। युवक की हालत बिगड़ती देख परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास में रहने वाले लोगों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद युवक को गंभीर हालत में भगवानपुर क्षेत्र के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत में सुधार नहीं होने पर वहां से युवक को हायर सेंटर भेजा गया है। संवाद