{"_id":"5852cc7c4f1c1b9a71649835","slug":"the-code-of-conduct-will-not-start-working-snag","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम शुरू नहीं तो आचार संहिता बनेगी रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम शुरू नहीं तो आचार संहिता बनेगी रोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Thu, 15 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी मौसम में केंद्र एवं राज्य सरकार ने जिले के विकास के लिए 33 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी कर दिया है। इससे ग्राम पंचायत क्षेत्र का विकास तो होगा ही निकायों में शामिल पंचायतों के विकास के लिए भी निगम रुड़की एवं पिरान कलियर नगर पंचायत को भी पैसा जारी किया गया है। लेकिन, आए बजट से विकास कार्य करने के लिए अभी काम शुरू करने होंगे वरना आचार संहिता बाधक बनेगी।
ग्राम पंचायतों के विकास के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार साल में दो बार किस्तों में पैसा भेजता है। पहली किस्त का पैसा जुलाई में जारी किया गया था लेकिन, दूसरी किस्त का पैसा जारी नहीं किया था। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने की संभावनाओं को देखते हुए पंचायत जनप्रतिनिधि जल्द बजट जारी करने की मांग शासन-प्रशासन से कर रहे थे। उसी को ध्यान में रखते केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से 33 करोड़ 44 लाख 86 हजार रुपये का बजट जारी किया। इसमें राज्य वित्त से आठ करोड़ 51 लाख 56 हजार रुपये जारी किए गए हैं। 14वें वित्त से 22 करोड़ सात लाख 72 हजार रुपये दिए गए हैं। इनमें दो करोड़ 85 लाख 58 रुपये छह ब्लॉकों के क्षेत्र पंचायत बोर्ड के लिए आवंटित किए। पिरान कलियर नगर पंचायतों के करीब दो करोड़ नौ लाख रुपये दिए गए हैं।
पंचायतों को मिले 28 करोड़ 50 लाख
जिले की 308 ग्राम पंचायतों के लिए राज्य सरकार (राज्य वित्त) और केंद्र सरकार (14वें वित्त) से 28 करोड़ 50 लाख 30 हजार 965 रुपये जारी किए गए हैं। इनमें से 20 करोड़ 57 लाख 20 हजार 504 रुपये 14वें वित्त एवं सात करोड़ 93 लाख 10 हजार 461 रुपये राज्य वित्त से मिले हैं।
विज्ञापन
निकायों को भेजे दो करोड़ से अधिक
पंचायत चुनाव से पहले नगर निगम रुड़की में शामिल सात ग्राम पंचायतों एवं पिरान कलियर नगर पंचायत में जोड़ी गई चार ग्राम पंचायतों के हिस्से का बजट भी निगम एवं पिरान कलियर नगर पंचायत को दिया गया है। इसमें नगर निगम रुड़की को एक करोड़ 65 लाख 46 हजार 35 रुपये दिए गए हैं। जिनमें से राज्य वित्त से 46 लाख 34 हजार 539 एवं 14 वां वित्त से एक करोड़ 19 लाख 11 हजार 496 रुपये दिए गए हैं। इसी तरह पिरान कलियर नगर पंचायत को 43 लाख 51 हजार रुपये भेजे गए हैं। जिनमें से 12 लाख 11 हजार राज्य वित्त से और 31 लाख 40 हजार 14वें वित्त से आवंटित हुए हैं।
क्षेत्र पंचायत के लिए पौने तीन करोड़ से अधिक
जिले के छह ब्लॉकों, भगवानपुर, रुड़की, नारसन, लक्सर, बहादराबाद और खानपुर क्षेत्र पंचायत निधि के लिए दो करोड़ 85 लाख 58 हजार रुपये जारी किए गए हैं। यह बजट केवल राज्य वित्त से उपलब्ध कराया गया है।
केंद्र ने काटा क्षेत्र पंचायत निधि का पैसा
केंद्र की 14वें वित्त योजना से मिलने वाला पैसा क्षेत्र पंचायत निधि का काट दिया गया है। 13वें वित्त तक क्षेत्र पंचायत निधि का पैसा केंद्र की ओर से भेजा जाता रहा लेकिन, अब 14वें वित्त का पैसा काट ने से क्षेत्र पंचायत निधि के खातों में कम बजट मिल रहा है। यह काटा गया पैसा लगातार दूसरी बार सीधे पंचायतों को दे दिया गया है।
पंचायतों के लिए जारी बजट को बैंक खातों में भेजा जा रहा है। अगले सप्ताह तक पैसा पहुंच जाएगा लेकिन, ग्राम प्रधानों को आए बजट से अभी विकास कार्य शुरू कराने होंगे। इससे आचार संहिता के दौरान विकास कार्य प्रभावित न हों क्योंकि वह आचार संहिता लगने पर कोई भी नया विकास कार्य शुरू नहीं करा पाएंगे। साथ ही अगर पैसा नए वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले खर्च नहीं किया गया तो आने वाले बजट में कटौती भी हो सकती है। आगे से पंचायतों का बजट कम हो सकता है। ग्राम प्रधान पैसा आते ही काम कराने शुरू कर दें।
रमेशचंद त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी, हरिद्वार