Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The clothes of the deceased and the soil of the scene were sent for forensic examination.

Roorkee News: मृतक के कपड़े और घटनास्थल की मिट्टी फोरेंसिक जांच के लिए भेजी

Sat, 24 Jun 2023 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
The clothes of the deceased and the soil of the scene were sent for forensic examination.
पुलिस की ओर से मृतक पंकज के कपड़े और घटनास्थल की मिट्टी को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा दिया गया है। साथ ही घटनास्थल की सबसे पहली वीडियो बनाने वाले युवक के मोबाइल को भी कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट भी बवाल में साक्ष्य के रूप में अहम रोल अदा करेगी।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ा निवासी पंकज की 11 जून की रात मौत हो गई थी। 12 जून को परिजनों व ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव किया था। इसके बाद नगर निगम चौक पर पुलिस के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई की थी। शाम को गांव में जमकर बवाल हुआ था। इसमें दो इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग पांच केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


एक केस में पुलिस और दूसरे पक्ष पर डकैती समेत अन्य धाराओं में भी केस दर्ज है। वहीं, इस मामले में शुक्रवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच गढ़वाल कमिश्नर और आईजी को सौंपी है। साथ ही जांच रिपोर्ट 15 दिन के अंदर सौंपने के निर्देश दिए हैं। उधर, इस मामले में शनिवार को पुलिस की ओर से मृतक पंकज के खून से सने कपड़े और घटनास्थल से मिट्टी के कुछ नमूने व एक युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिए मृतक के कपड़े, मिट्टी के नमूने और एक मोबाइल जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------

वीडियो हो रही वायरल

बेलड़ा बवाल में सोशल मीडिया पर लगातार नई-नई वीडियो वायरल हो रही हैं। अब शनिवार को सोशल मीडिया पर करीब पांच वीडियो वायरल हुई हैं। वायरल वीडियो में उपद्रवियों की ओर से पुलिस की चेतक बाइक, पुलिस को खेतों में दौड़ाते हुए और गाली-गलौज करते देखा जा रहा है। वीडियो में पुलिस खेतों में अपनी जान बचाने के लिए भागती नजर आ रही है।

इंस्पेक्टर की पत्नी का आया भावुक वीडियो

बेलड़ा बवाल में गंभीर रूप से घायल मंगलौर के तत्कालीन इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल की पत्नी अर्चना ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में इंस्पेक्टर की पत्नी ने कहा कि बवाल वाले दिन उनके पति ड्यूटी कर रहे थे। उनका कसूर सिर्फ इतना था कि वह भीड़ को समझा रहे थे कि कानून को अपने हाथ में न लें। भीड़ ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनकी हालत ऐसी है कि वह अब खुद अपना कोई भी काम नहीं कर पा रहे हैं। क्या पुलिस इंसान नहीं है। जिन्होंने उनके पति पर हमला किया है उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में लोग राजनीति कर पुलिस को ही दोषी बना रहे हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed