{"_id":"586fc8dd4f1c1b005215bcfd","slug":"the-case-against-his-brother-in-law-and","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद व उसके भाई के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद व उसके भाई के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद ससुराल से बेटी को जबरन लेकर जा रही मां की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दामाद और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मीनाक्षी (पुत्री महेंद्र, गांव इटावा, थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश) की शादी दो वर्ष पहले भगवानपुर क्षेत्र के मक्खनपुर निवासी प्रवेश पुत्र जयपाल से हुई थी। दोनों के बीच शादी के बाद से ही तनातनी चल रही थी। बृहस्पतिवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मीनाक्षी ने मायके फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इटावा गांव से परिजन ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर देर शाम मक्खनपुर गांव पहुंच गए। यहां मामला सुलझाने के बजाय विवाहिता के मायकेवालों और ससुरालियों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई।
बात इस कदर बढ़ गई कि मायके पक्ष के लोग बेटी को लेकर ट्रैक्टर से रवाने हो गए। सभी लोग काली नदी चौकी के पास पहुंचे ही थे कि किसी ने उन पर फायरिंग कर दी। इसमें विवाहिता की मां कैलाशो देवी (53) की मौत हो गई। रात को ही मायके पक्ष के महेंद्र सिंह ने दामाद प्रवेश और उसके भाई दौलत के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।