फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The car hit the bike, the girl died

हाईवे पर इनेवा की टक्कर से युवती की मौत

Thu, 25 Nov 2021 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
The car hit the bike, the girl died
हाईवे पर कार की टक्कर से घायल हुई एक युवती ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी बहन का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव टोडा एहतमाल निवासी महस्सर (20) और शबनम इकबालपुर की चरखी पर काम पूरा कर बुधवार रात घर जा रही थीं। रास्ते में दोनों बहनों ने बाइक सवार से लिफ्ट मांगी थी। इस बीच भगवानपुर निवासी बाइक सवार युवक ने दोनों बहनों को लिफ्ट दे दी। इस बीच कलियर से जैसे ही वे कोर कॉलेज के पास बाईपास पर पहुंचे तो मंगलौर की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे तीनों हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों बहनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इस बीच महस्सर की रास्ते में ही मौत हो गई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दीप कुमार ने बताया कि युवती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed