{"_id":"5d9f73e58ebc3e015e1b722c","slug":"the-car-fell-into-the-ditch-in-a-round-to-save-the-bike-roorkee-news-drn322422594","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को बचाने के चक्कर में कार खाई में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक को बचाने के चक्कर में कार खाई में गिरी
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
भगवानपुर-इमलीखेड़ा बाईपास मार्ग स्थित बेड़पुर चौक पर बाइक को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। चीख पुकार सुन लोग मौके पर दौड़ गए और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घटना एक तेजी से ओवर टेक कर रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में घटी। पंजाब के अंबाला निवासी धर्मवीर, कुलदीप, पुष्पा देवी और जमना कार से ऋषिकेश जा रहे थे। जैसे ही वह बेड़पुर चौक के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने कार को ओवर टेक किया।
विज्ञापन
कार के खाई में गिरते ही आसपास के लोग चीखपुकार सुनकर घटना स्थल पहुंच गए। उन्होंने कार सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकला। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की। चौकी प्रभारी अजय शाह ने सभी कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन