{"_id":"61aa4bb57963702c6f6d39a0","slug":"the-car-collided-with-the-divider-the-death-of-the-supervisor-roorkee-news-drn397785010","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार डिवाइडर से टकराई, सुपरवाइजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार डिवाइडर से टकराई, सुपरवाइजर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर पशु को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार फैक्टरी के सुपरवाइजर की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
रुड़की स्थित रामनगर गली नंबर दस निवासी कटार सिंह (55) एक फैक्टरी में सुपरवाइजर हैं। बृहस्पतिवार रात वह पत्नी रुकमणी (50) और बेटी शैलजा (15) के साथ कार से हरिद्वार की ओर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसी ही कार गणेशपुर पुल से मिलिट्री चौक की ओर पहुंची तो अचानक सड़क पर एक लावारिस पशु आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कटार सिंह नियंत्रण खो बैठे और कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कटार सिंह, उनकी पत्नी और बेटी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान कटार सिंह की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी व बेटी की हालत खतरे से बाहर है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।