फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The businessman committed suicide by shooting himself in the temple

Roorkee News: कारोबारी ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 15 Sep 2024 04:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
The businessman committed suicide by shooting himself in the temple
I
विज्ञापन

IIशुक्रवार रात की है घटना, कमरे के पास ड्रेसिंग रूम में मिला लहूलुहान शव
I
I

I
Iपुलिस ने मौके से लाइसेंसी पिस्तौल् और कारतूस किए बरामद
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर में एक कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा पिस्तौल् का लाइसेंस और 12 कारतूस भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से भी परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
I
Iरुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी अंकित त्यागी की पनियाला रोड पर सौंदर्य प्रसाधनों की दुकान है। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कारोबारी ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल को कनपटी से सटाकर गोली मार ली है। इससे उसकी मौत हो गई है। सूचना पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार और वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

I
I
I
Iपुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को कारोबारी का शव ड्रेसिंग रूम के पास पड़ा हुआ मिला। शव के पास ही लाइसेंसी पिस्तौल और खोखा पड़ा हुआ था। पुलिस ने पिस्तौल और खोखा कब्जे में लिया। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने कमरे में रखी आलमारी से लाइसेंस और 12 कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iगंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि कारोबारी की बेटी की एक साल पहले मौत हो गई थी। उसकी मां की भी तबीयत खराब है। हाल ही में उनके पिता को हार्ट अटैक आया था। इसी वजह से वह काफी तनाव में थे। बताया कि कारोबारी ने बाईं कनपटी पर गोली चलाई है। उसके बाएं हाथ से ही काम भी करने की जानकारी मिली है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article