फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The body of a laborer was found in a cattle shed under suspicious circumstances

Roorkee News: पशुशाला में संदिग्ध हाल में मिला मजदूर का शव

Tue, 22 Apr 2025 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The body of a laborer was found in a cattle shed under suspicious circumstances

विज्ञापन
झबरेड़ा। एक मजदूर का शव पशुशाला में संदिग्ध हाल में मिला है। मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पशुशाला मालिक से पूछताछ कर रही है। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गांव अकबरपुर झोझा निवासी गालिब के यहां सहारनपुर के गांव गदनपुर (45) निवासी बजरा उर्फ अमरजीत खेतीबाड़ी करते थे। बताया जा रहा है कि कई माह से वह मजदूरी कर रहे थे। सोमवार दोपहर बजरा उर्फ अमरजीत का शव गालिब की पशुशाला में संदिग्ध हाल में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने शव की जांच की तो उसके गले पर रस्सी के निशान मिले। जबकि पशुशाला में कुंडी पर रस्सी भी लटकी मिली। पुलिस ने पशुशाला मालिक से पूछताछ की तो उसने बताया कि जब वह पशुशाला में आया था तो शव फंदे पर लटका था। ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतारा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed