{"_id":"57c867ea4f1c1b5a212cb4fb","slug":"the-bodies-were-removed-from-the-grave-for-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
शव को कब्र से बाहर निकलवाते हुए पुलिस
- फोटो : amarujala
हत्या किए जाने की आशंका में एक शव को कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए जिलाधिकारी से शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने की मांग की थी। तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाला गया। चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को फिर से दफना दिया गया है।
विज्ञापन
थाना पिरान कलियर क्षेत्र के मुकरबपुर गांव निवासी परवेज पुत्र रियासत की 21 अगस्त को रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को दफना दिया था, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि परवेज की मौत स्वाभाविक नहीं थी। उसकी हत्या की गई थी। इस बात की जानकारी होने पर परवेज के परिजनों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कब्र से शव निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने शव को निकलवाने के आदेश दे दिए थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार मनजीत सिंह गिल ने पुलिस के साथ कब्रिस्तान पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद उसका चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पूरे पीएम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। बाद में परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। कलियर थाना प्रभारी रमेश तनवार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन