फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The bike was stolen in the evening, the owner caught the thief the next morning

Roorkee News: शाम को चोरी हुई बाइक, अगली सुबह मालिक ने चोर को पकड़ा

Fri, 29 Aug 2025 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The bike was stolen in the evening, the owner caught the thief the next morning
सिविल लाइंस कोतवाली के बाहर से चोरी हुई बाइक का खुलासा उसके मालिक ने खुद कर दिया। बाइक स्वामी ने परिचितों की मदद से चोर की पहचान कर उसे पकड़ लिया और बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन




मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा निवासी राकेश सिविल लाइंस कोतवाली के पास एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर काम करता है। बृहस्पतिवार को वह दुकान पर बाइक से आया था लेकिन शाम को लौटने लगा तो बाइक बाहर से गायब थी। राकेश ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें एक युवक बाइक ले जाते दिखाई दिया।
विज्ञापन


इसके बाद राकेश और उसके बेटे ने फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित कर लोगों से आरोपी की पहचान बताने की अपील की। शुक्रवार को एक परिचित ने जानकारी दी कि युवक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर का रहने वाला है। सूचना मिलते ही राकेश अपने परिवार के साथ वहां पहुंचा और युवक को पकड़ लिया। बाइक भी आरोपी के कब्जे से बरामद हो गई। इसके बाद राकेश परिवार सहित आरोपित को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed