फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The Bharatiya Kisan Union's strike in the court premises

Roorkee News: किसानों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Sat, 05 Aug 2023 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The Bharatiya Kisan Union's strike in the court premises
कचहरी परिसर में चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना 16वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने नारेबाजी की और मुआवजे की मांग की। किसानों ने जल्द ही महापंचायत कर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन




भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। पिछले दिनों हुई तेज बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसका सरकार सही तरीके से सर्वे कराकर उचित मुआवजा दे। क्षेत्र के किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। उन्होंने लेखपालों पर आरोप लगाया कि वह अपने ऑफिस में बैठकर ही किसानों की फसलों का आकलन कर लीपापोती कर रहे हैं। यदि सरकार किसानों की फसल के नुकसान का मुआवजा नहीं देती है तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। धरने में अशोक कुमार, पिंटू भूरा, प्रधान रवि कुमार, सतपाल सिंह, जनक सिंह, मोहम्मद इकबाल, सुप्रीम पाल, सुकरामपल्ली, मदन सिंह, सलीम अंसारी, साकिब, इंतजार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed