फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The artists' performances at the musical program captivated the audience

Roorkee News: संगीत कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

Mon, 13 Apr 2026 05:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
The artists' performances at the musical program captivated the audience
युवाओं को संगीत के प्रति प्रेरित करने वाली संस्था मेलोडियंस ग्रुप की ओर से दिल्ली रोड स्थित एक होटल में ‘मुझे चलते जाना है’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। चंडीगढ़ से पहुंचे गायक नंद किशोर ने शानदार प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में हरिद्वार, मेरठ, चंडीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम और हैदराबाद सहित विभिन्न शहरों से कलाकारों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


सभी प्रतिभागियों ने मधुर गीतों की प्रस्तुतियों से महफिल को सुरमयी बना दिया। कार्यक्रम में ‘उत्सव’ ग्रुप से नरेंद्र कुमार और ‘आओ झूमें गाएं’ ग्रुप से अनुज गुप्ता अपने सदस्यों सहित उपस्थित रहे। संयोजक संदीप जैन और नरसिंह यादव ने बताया कि मेलोडियंस ग्रुप युवाओं में संगीत के प्रति रुचि और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का माध्यम है।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और श्रोताओं को स्मृति चिह्न, पुरस्कार एवं प्रोत्साहन सम्मान भी प्रदान किए गए। संचालन कवि पंकज त्यागी असीम एवं गुरुग्राम से आईं श्रुति ने किया। इस मौके पर अनुज गुप्ता, संध्या गुप्ता, रजनी मेंजेस, नरेंद्र कुमार, पंकज त्यागी, श्रुति, सुनील गुप्ता, मनोज भट्ट, प्रेम चंद जदली, संकल्प गुरिया, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed