{"_id":"58b06bbf4f1c1b8716b25124","slug":"the-army-arrested-the-suspect-the-police-assigned-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने संदिग्ध पकड़ा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने संदिग्ध पकड़ा, पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्य क्षेत्र के समीप भिखारी जैसी हालत में घूम रहे एक व्यक्ति को जवानों ने संदेह पर पकड़ा है। इसके पास से पासपोर्ट और भारत का नक्शा मिला है। जवानों ने व्यक्ति को पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। छानबीन में पता चला है कि व्यक्ति गुजरात का रहने वाला है और डेढ़ साल से घर से लापता था। परिजन उसे लेने रुड़की पहुंच रहे हैं।
ओवर ब्रिज के समीप सैन्यकर्मियों ने संदेह पर भिखारी जैसी हालत में एक व्यक्ति को पकड़ा है। तलाशी लेने पर उसके पास से पासपोर्ट और भारत का नक्शा मिला है। सैन्यकर्मियों ने उसे कोतवाली रुड़की पुलिस के हवाले कर दिया है। कोतवाली रुड़की एसएसआई अजय सिंह ने बताया कि व्यक्ति से एक पासपोर्ट मिला है। काफी पूछताछ के बाद इसने अपना नाम संजय भाई पटेल बताया है। वह गुजरात (बडौदरा के सिटी हाउस, वृंदावन कालोनी) का रहने वाला है। व्यक्ति बातचीत में काफी पढ़ा-लिखा लगता है। फर्राटे से वह अंग्रेजी बोलता है, लेकिन उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं लगती।
एसएसआई ने बताया कि इसके भाई विनस पटेल से फोन पर बात हुई है। उसने बताया है कि संजय पिछले डेढ़ साल से लापता है। सभी परिजनों और रिश्तेदारों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा था। वह रुड़की के लिए रवाना हो गए हैं। एसएसआई अजय सिंह ने बताया कि पासपोर्ट देखकर पता चला है कि संजय कतर (सऊदी) आदि जा चुका है। उसके पास से जो भारत का नक्शा मिला है वह सामान्य नक्शा है। यह किसी भी किताब की दुकान में आसानी से मिल जाता है।