फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The agency operator was reprimanded for not providing cylinders to the school

Roorkee News: स्कूल को सिलिंडर न मिलने पर एजेंसी संचालक को लगाई फटकार

Tue, 19 May 2026 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The agency operator was reprimanded for not providing cylinders to the school
समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने रविवार को झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तांशीपुर और दहियाकी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन




जूनियर हाईस्कूल तांशीपुर में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणों ने पेंशन, छात्रवृत्ति, दिव्यांग प्रमाण-पत्र और आयुष्मान कार्ड से जुड़ीं समस्याएं रखीं। इस दौरान एक भोजन माता ने बताया कि विद्यालय का गैस सिलिंडर समाप्त होने के कारण बच्चों का मिड-डे मील चूल्हे पर बनाना पड़ा। यह सुनते ही राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने संबंधित गैस एजेंसी संचालक को फोन कर कड़ी फटकार लगाई और 10 मिनट के भीतर नया सिलिंडर विद्यालय पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




दोपहर में प्राथमिक विद्यालय दहियाकि पहुंचकर कर्णवाल ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने खंड विकास अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी को शिविर में प्राप्त आवेदनों पर 15 दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed