फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The accused who came to deliver pistol and cartridges was arrested

Roorkee News: तमंचा और कारतूसों की डिलीवरी देने आया आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2026 06:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
The accused who came to deliver pistol and cartridges was arrested
मंगलौर क्षेत्र से तमंचा और कारतूस की डिलीवरी देने लक्सर पहुंचे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक ग्रामीण के घर फायरिंग के आरोप में नामजद आरोपियों को तमंचा और कारतूस देने आया था। पुलिस ने आरोपी अनुज कश्यप निवासी ग्राम घोसीपुरा कोतवाली मंगलौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


बुधवार रात को करीब 11 बजे बाजार चौकी प्रभारी विपिन कुमार कांस्टेबल कपिल देव और अरुण कुमार के साथ लक्सर - पुरकाजी हाईवे पर गश्त पर निकले थे। इस दौरान दाबकी मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक को देख पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। तलाशी लिए जाने पर आरोपी से एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए गए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनुज कश्यप निवासी ग्राम घोसीपुर कोतवाली मंगलौर बताया।
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बरामद तमंचा और कारतूस उसने गांव के ही एक युवक से लिए थे। वह इन्हें लक्सर में मुंडाखेड़ा गांव निवासी दो युवकों कार्तिक और विशाल को देने के लिए आया था। आरोपियों ने फायरिंग के लिए असलाह मंगवाया था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि दोनों युवक नगला गांव में एक ग्रामीण के घर फायरिंग के मामले में नामजद आरोपी हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed