फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tension over the uprooting of the great man's board in Khedi

खेड़ी में महापुरुष का बोर्ड उखाड़ने पर तनाव

Fri, 05 Nov 2021 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tension over the uprooting of the great man's board in Khedi
लक्सर। क्षेत्र के खेड़ी गांव के संपर्क मार्ग पर लगाए गए एक महापुरुष के बोर्ड को शरारती तत्वों ने उखाड़कर फेंक दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। एसडीएम व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर उनसे बात की। बाद में पुलिस प्रशासन ने सरकारी जमीन पर लगे बाकी दोनों बोर्ड भी हटवाकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

लक्सर-पुरकाजी हाईवे से होकर खेड़ी मुबारिकपुर गांव जाने वाले संपर्क मार्ग के दोनों तरफ कुछ लोगों ने पिछले महीने एक महापुरुष के नाम के दो बोर्ड लगा दिए थे। इसी की देखादेखी तीन, चार दिन पूर्व गांव के दूसरे समाज के लोगों ने उसी के पास अन्य महापुरुष के नाम का बोर्ड लगा दिया। बीती रात शरारती तत्वों ने उनका बोर्ड उखाड़कर पास में फेंक दिया। सुबह इसका पता चलने पर खेड़ी व आसपास के गांवों के सैकड़ों युवक वहां इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर एसडीएम वैभव गुप्ता व कोतवाल प्रदीप चौहान भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और युवकों से बात की। पुलिस, प्रशासन ने कहा कि मौके की भूमि सरकारी है और वहां बोर्ड नहीं लगाया जा सकता है। इस पर युवकों का कहना था कि वहां पहले से दूसरे बोर्ड लगे हैं। बाद में कोतवाल ने खेड़ी गांव के जिम्मेदार लोगों से बात की। लोग विवाद शांत करने के लिए पहले से लगे बोर्ड हटवाने पर राजी हो गए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने जेसीबी से मार्ग के दोनों तरफ पहले से लगाए गए दोनों बोर्ड हटवाकर विवाद शांत करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने भांजी लाठियां
खेड़ी तिराहे पर जमा भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजकर मौके से भगाया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मौके पर जमा भीड़ को शांत करने के लिए हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर लगे बोर्ड हटेंगे
एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि तहसील क्षेत्र की सरकारी जमीनों पर लोगों ने कब्जे किए हैं। उनकी लिस्ट बनाकर शीघ्र ही उन्हें हटाया जाएगा। किसी को भी गलत तरीके से जमीन पर बोर्ड लगाने नहीं किया जाएगा। जो इस तरह की हरकत करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed