{"_id":"698c7b8e48ded9e7ef05a00c","slug":"ten-overloaded-vehicles-seized-20-challaned-roorkee-news-c-5-1-drn1027-898792-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दस ओवरलोड वाहन सीज, 20 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दस ओवरलोड वाहन सीज, 20 के चालान
विज्ञापन
यातायात नियमों को ताक पर रखकर बेरोकटोक दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर बुधवार को परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल ने हरिद्वार - पुरकाजी हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 10 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। 20 वाहनों के चालान करने के साथ ही एक स्कूल बस के फिटनेस सस्पेंशन की संस्तुति की गई।
नगर और देहात क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों और ओवरलोड वाहनों को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सौरभ असवाल ने एआरटीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसपर एआरटीओ (प्रवर्तन) कृष्ण चंद्र पलड़िया के नेतृत्व में विभाग की टीम ने हरिद्वार-पुरकाजी हाईवे पर सघन चेकिंग की। एआरटीओ ने बताया कि अभियान के दौरान 23 से अधिक वाहनों को चालान किए गए। इनमें दो स्कूल बसें भी शामिल थीं।
इनमें एक स्कूल बस की मैकेनिकल स्थिति खराब होने के कारण उसके फिटनेस सस्पेंशन की संस्तुति की गई। एआरटीओ ने बताया कि अभियान के दौरान 10 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। इनमें मिट्टी से भरे आठ डंपर शामिल हैं। इसके अलावा बिना परमिट, टैक्स, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि के संचालित हो रहे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। पकड़े गए वाहनों को लक्सर और खानपुर थाने में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एआरटीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -सौरभ असवाल, एसडीएम, लक्सर