फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Temple decorated for Mahashivaratri

महाशिवरात्रि के लिए सजे मंदिर

Wed, 10 Mar 2021 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Temple decorated for Mahashivaratri
रुड़की में महाशिवरात्रि के मौके पर सजा सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर। - फोटो : ROORKEE
महाशिवरात्रि को लेकर शहर से देहात तक के शिवालय सज कर तैयार हो गए हैं। मंदिरों में जलाभिषेक करने वाले शिवभक्त कावड़ियों का पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

रुड़की और देहात क्षेत्र में कई ऐसे ऐतिहासिक मंदिर हैं। जहां दूरदराज से लोग भगवान शिव की आराधना करने के लिए पहुंचते हैं। सिविल लाइंस स्थित प्राचीन शिव मंदिर और लक्सर के सीमली में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा बाहर के श्रद्धालु भी हरिद्वार से गंगाजल लाकर चढ़ाते हैं। सुल्तानपुर के निकट महाभारत काल के स्थित अंचलेश्वर महादेव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की ओर से जलाभिषेक किया जाता है। लक्सर से तीन किलोमीटर दूर स्थित पथरी जंगल में पथलेश्वर महादेव पर भी शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं का तांता लगता है। बुधवार को शहर और देहात तक के सभी मंदिरों में साफ सफाई का कार्य पूरा तरह से सजा दिए गए। बृहस्पतिवार रात तीन बजे से मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा। मंदिरों के बाहर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही मंदिरों बाहर सैनिटाइज किए जाने की भी व्यवस्था की गई है। मास्क पहनकर ही मंदिरों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed