{"_id":"581241994f1c1bcf75bc4da9","slug":"teens-and-put-the-hanging-village-in-roorkee-in-luxor","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की में किशोर और लक्सर में ग्रामीण ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की में किशोर और लक्सर में ग्रामीण ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की/लक्सर
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। किशोर के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। उधर लक्सर क्षेत्र के ढाढेकी गांव निवासी एक ग्रामीण का शव खेत में एक पेड़ से लटका मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत रामनगर स्थित एक मकान में परिवार के साथ किराए पर रहे एक किशोर ने पंखे पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। किशोर की उम्र 14 वर्ष थी। किशोर ने फांसी क्यों लगाई है। इसके बारे में कोई जानकार नहीं मिल पाई है। परिजनों ने पु़लिस को बिना बताई ही किशोर का शव उतारकर पैतृक गांव में अंतिम संस्कार के लिए ले गए हैं। किशोर का इस तरह से आत्महत्या करना चर्चा का विषय बना हुआ है।
उधर, लक्सर के ढाढेकी गांव निवासी सुभाष (40 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह बृहस्पतिवार सुबह को खेत पर काम करने के लिए निकला था। जब वह शाम तक भी वापस घर नहीं आया तो परिवार के लोग उसे तलाशने के लिए खेत पर पहुंचे। खेत में लगे एक पेड़ से सुभाष का शव लटका मिला। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया है। सुभाष ने आत्महत्या की है। या फिर किसी ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया है। पुलिस ने इस बात की पड़ताल शुरू कर दी है।