फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Teenager who came to bathe in Ganganahar went missing by drowning

गंगनहर में नहाने आया किशोर डूबकर लापता

Sat, 02 Apr 2022 11:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Teenager who came to bathe in Ganganahar went missing by drowning
दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने आया किशोर डूबकर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। वहीं, किशोर के डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा निवासी मोहित पाल (17) बाइक मैकेनिक की दुकान पर काम करता है। शनिवार सुबह वह दोस्तों के साथ चंद्रशेखर चौक के पास गंगनहर में नहा रहा था। इस बीच दोस्तों में तैरकर गंगनहर पार करने की शर्त लग गई। इसके बाद सभी ने गंगनहर में छलांग लगा दी। इस बीच पानी के तेज बहाव में मोहित बहने लगा और कुछ दूरी पर जाकर डूबकर लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के साथ मिलकर उसकी दूर तक तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दीप कुमार ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed