{"_id":"64b82a0b78ff06c2ea0e8148","slug":"teenager-died-due-to-drowning-while-bathing-in-rajwah-roorkee-news-c-5-1-drn1027-204366-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रजवाहे में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रजवाहे में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन
रजवाहे में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को एसडीएम के आदेश पर परिजनों को सौंप दिया।
लक्सर कस्बे के वार्ड नंबर-एक आंबेडकरनगर निवासी राजवीर का 12 वर्षीय बेटा वंश उर्फ कालू बुधवार को पड़ोस के दो बच्चों के साथ लक्सर सुल्तानपुर मार्ग के पास बह रहे रजवाहे में नहाने गया था। नहाते हुए वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख दोनों बच्चों ने शोर मचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक व्यक्ति मौके पर आ गया और उसने किशोर को बचाने के लिए छलांग लगा दी।
कुछ देर बाद वंश को बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी। इस पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजन एसडीएम गोपाल राम बिनवाल के पास पहुंचे और पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि एसडीएम के आदेश के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संवाद