फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Teacher installed six hand pumps in the area

शिक्षक ने क्षेत्र में लगवाए छह हैंडपंप

Mon, 25 Apr 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teacher installed six hand pumps in the area
खानपुर के सेवानिवृत शिक्षक मास्टर आसाराम। - फोटो : ROORKEE
खानपुर के सत्तर वर्षीय एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने नौकरी की शुरुआत से लेकर अब तक क्षेत्र में छह हैंडपंप लगाए हैं। क्षेत्र में वह मास्टर आसाराम प्याऊ के नाम से विख्यात हैं।
विज्ञापन

खानपुर गांव निवासी आसाराम वर्ष 1961 में शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षक के रूप में भर्ती हुए थे। वह तब से क्षेत्र में पेयजल समस्या को देखते हुए हैंडपंप लगा रहे हैं। वर्ष 1968 में मास्टर आसाराम ने लक्सर-खानपुर मार्ग पर डबल पुलिया के पास अपनी पत्नी दौलती देवी की प्रेरणा से सबसे पहला हैंडपंप स्थापित कराया था। उस समय उन्हें 54 रुपये वेतन मिलता था और हैंडपंप पचास रुपये में लगा था। बताया कि खानपुर लक्सर मार्ग पर डबल पुलिया के पास, खानपुर हस्तमौली मार्ग पर, जटाशंकर महादेव मंदिर परिसर में, बादशाहपुर गांव के जंगल में,इदरीशपुर के जंगल में, खानपुर के श्मशान घाट पर हैंडपंप स्थापित कराए थे। मास्टर आसाराम बताते हैं कि वह अब भी अपनी पेंशन से 25 फीसदी पैसा हैंडपंपों की मरम्मत कराने में खर्च करते हैं। बताया कि उनका सपना समाज सेवा है, ताकि समाज में भाईचारा बढ़ सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed