फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tant House fire, fire breaks found

टैंट हाउस में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Sat, 03 Aug 2019 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Tant House fire, fire breaks found
रुड़की स्थित आदर्श नगर में एक टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग के बाद जला पड़ा सामान। - फोटो : ROORKEE
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक टेंट हाउस में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही तत्काल दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दकमल विभाग ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में आनंद टेंट हाउस है। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे अचानक टेंट हाउस में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुआं देख आसपास के लोगों ने सूचना दमकल विभाग को दी। कुछ ही देर में दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर स्टेशन अधिकारी अनिल त्यागी ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया आग लगने कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed