फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Take seed at 50 percent subsidy

50 प्रतिशत सब्सिडी पर ले जाएं बीज

Mon, 07 Oct 2019 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Take seed at 50 percent subsidy
कृषि विकास खंडों पर गेहूं आदि के सब्सिडी वाले बीज जल्द पहुंचने वाले हैं। किसान यहां से बीज खरीदकर फसलों की बुआई की तैयारी कर सकते है। खास बात यह है कि यहां बीज पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन

हर साल कृषि विभाग किसानों को सब्सिडी के साथ गेहूं, सरसों, मसूर, चना और मटर आदि फसलों के बीज उपलब्ध कराता है। किसानों को कृषि विकास खंडों के माध्यम से बीज उपलब्ध कराए जाते है। इस वर्ष भी कृषि विकास खंडों पर सरसों का बीज पहुंच चुका है जबकि गेहूं के बीज भी जल्द पहुंचने वाले हैं। किसान यहां से बीज खरीदकर फसलों की बुआई कर सकते हैं। किसानों को बीज खरीदते समय पूरा मूल्य देना होगा। बाद में सब्सिडी का पैसा उनके खाते में भेजा जाएगा। विभाग ने बीज के दाम तय कर दिए हैं।
विज्ञापन

--
बीजों के दाम
1. गेहूं सामान्य प्रजाति : 3479 रुपये प्रति कुंतल
2. राई/सरसों : 8415 रुपये प्रति कुंतल
3. मसूर छोटा दाना : 9320 रुपये प्रति कुंतल
4. मसूर बड़ा दाना : 7671 रुपये प्रति कुंतल
5. चना काबुली : 14536 रुपये प्रति कुंतल
6. मटर सब्जी : 5661 रुपये प्रति कुंतल
--
कृषि विकास खंडों पर सरसों आदि का बीज पहुंच चुका है। वहीं, गेहूं आदि का बीज जल्द ही पहुंचने वाला है। इन बीजों पर विभाग की ओर से 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विकेश यादव, मुख्य कृषि विकास अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed