फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Take immediate action on cyber, women crimes'

साइबर और महिला संबंधी अपराध पर करें त्वरित कार्रवाई: एसएसपी

Sat, 11 Sep 2021 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
'Take immediate action on cyber, women crimes'
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में पुलिस अधिनस्तों की बैठक लेते एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत। - फोटो : ROORKEE
रुड़की। एसएसपी ने साइबर और महिला अपराधों के संबंध में अधीनस्थों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नशे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान घटना की सूचना तुरंत अपने अधिकारियों को देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को सिविल लाइंस कोतवाली में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने रुड़की, मंगलौर, लक्सर, भगवानपुर, झबरेड़ा और भगवानपुर क्षेत्र की सभी पुलिस चौकी प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने-अपने चौकी क्षेत्र में घटना की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें। साथ ही अपने क्षेत्र में जनता से समन्वय बनाकर काम करें। साइबर, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करें। यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दें। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबित विवेचनाओं के संबंध में आगामी 15 सितंबर को समीक्षा की जाएगी। इसलिए लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण करें। इस दौरान एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ रुड़की विवेक कुमार, सीओ लक्सर बीएस चौहान, चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा, नितेश शर्मा, संजय नेगी, नरेश गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed